Submitted by deepalitewari on Fri, 04/12/2009 - 17:03
Posted in
सफेद स्क्लेरोटिनिया विगलन
रोगकारी जीव - स्क्लेरोटिनिया स्क्लेरोटियोरम
- उपज में गम्भीर कमी उत्पन्न करता है।
लक्षण :
- पौधे के हिस्सों पर जलसिक्त क्षतचिन्ह बनते हैं जो मृदा के सम्पर्क में होते हैं और वहाँ कवक की सफेद कपास के सदृश वृध्दि दिखाई देती है।
- बाद में संक्रमित हिस्सों पर या उनके भीतर काले कठोर स्क्लेरोशियम बन जाते हैं।
नियंत्रण के उपाय :
- पुष्पन के बाद या आसपास पौधे ग्रहणशील होते हैं और जल्दी बोई गई फसल में गम्भीर क्षति उत्पन्न होती है, अत: पछेती बोआई (नवम्बर) की संस्तुति की जाती है।
- रोग के प्रकट होते ही पाक्षिक अन्तरालों पर कार्बेन्डाजिम (0.1%) का आवश्यकता के अनुसार आधारित छिड़काव।
- Login to post comments
- 2222 reads