Skip to main content

Please note that this site in no longer active. You can browse through the contents.

बोआई ; गन्ना


बोआई का समय

     गन्ना की खेती चार-पाँच वर्षीय  फसल-चक्र में अन्य फसलों की खेती के साथ बारी-बारी से की जाती है।


बोआई का मौसम:

  • भारत में गन्ना की बोआई एक वर्ष में तीन बार अक्टूबर (पतझड़) फरवरी-मार्च (वसंतकाल) और जुलाई (अदसाली) की जाती है।
  • अदसाली बोआई महाराष्ट्र में बिल्कुल आम है जबकि पतझड़ एवं वसंतकालीन बोआई उत्तरी भारत में अधिक आम है।
  • उत्तर भारतीय दशाओं के अंतर्गत गन्ना सब मिलाकर वसंतकाल में बोया जाता है।
  • गन्ना के अच्छे अंकुरण के लिए लगभग 25-320 से. तापमान की आवश्यकता होती है। उत्तर भारतीय दशाओं में यह तापमान आवश्यकता दो बार अर्थात अक्टूबर माह में और फरवरी-मार्च के माहों में भी पूरी होती है।
  • गन्ना की पतझड़कालीन बोआई अक्टूबर माह में की जाती है।
  • अच्छी उपजों के लिए बोआई 20 अक्टूबर तक कर लेनी चाहिए।
  • बोआई में देरी करने पर उपज में कमी हो सकती है क्योंकि देरी से बोआई में कम तापमान होने के कारण गन्ना का अंकुरण घट जाता है।
  • वसंतकालीन गन्ने की बोआई फरवरी-मार्च में की जाती है। पंजाब एवं हरियाणा में गन्ना की बोआई के लिए मार्च, उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च और बिहार में जनवरी-फरवरी सर्वोत्ताम समय होता है।
  • बोआई का समय आगे बढ़ाई जाती है जैसे-जैसे हम पूर्व की ओर बढ़ते हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में गन्ने बोआई दिसम्बर-जनवरी में की जाती है।

सारणी: विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलतम बोआई समय


 राज्य/क्षेत्र

मौसम

बोआई का समय

उत्तर प्रदेश

वसंतकाल

मध्य जनवरी से फरवरी

पूर्वी क्षेत्र

पतझड़

सितंबर अंत से अक्टूबर अंत तक

मध्यवर्ती क्षेत्र


वसंतकाल

फरवरी

पतझड़

सितंबर से मध्य अक्टूबर तक

रूहेलखण्ड क्षेत्र

वसंतकाल

फरवरी

पतझड़

सितंबर अंत से मध्य अक्टूबर तक

बिहार

वसंतकाल

फरवरी-20 मार्च तक

पतझड़

सितंबर-10 अक्टूबर तक

पश्चिमी बंगाल

वसंतकाल

फरवरी

उड़ीसा

वसंतकाल

जनवरी-फरवरी

असम

वसंतकाल

जनवरी-फरवरी

पश्चिमी उ.प्र. एवं उत्तराखण्ड

वसंतकाल

मध्य फरवरी से 20 मार्च

पतझड़

सितंबर से 15 अक्टूबर

पंजाब

वसंतकाल

मध्य फरवरी से 20 मार्च तक

पतझड़

सितंबर से अक्टूबर के अंत तक

हरियाणा

वसंतकाल

मध्य फरवरी से 20 मार्च तक

सितंबर से अक्टूबर के अंत तक

राजस्थान दक्षिण एवं दक्षिण पूर्वी क्षेत्र

वसंतकाल

मध्य फरवरी से मध्य मार्च तक

उत्तर एवं मध्यवर्ती पूर्वी क्षेत्र

वसंतकाल

मध्य फरवरी से मार्च तक

पतझड़

अक्टूबर

मध्य प्रदेश

वसंतकाल

मध्य जनवरी से मध्य फरवरी

पतझड़

अक्टूबर-नवम्बर

गुजरात

एकसाली

जनवरी-फरवरी

मौसम-पूर्व

अक्टूबर-नवम्बर

महाराष्ट्र

अदसाली

जुलाई-अगस्त

मौसम-पूर्व

अक्टूबर-नवम्बर

शुरू

जनवरी-फरवरी

कर्नाटक

अदसाली

जुलाई-अगस्त

पतझड़

अक्टूबर-नवम्बर

जनवरी-फरवरी

आंध्र प्रदेश

अदसाली एकसाली

अगस्त-सितंबर

अगेती प्रजाति

दिसम्बर-जनवरी

मध्य प्रजाति

जनवरी-फरवरी

पछेती प्रजाति

फरवरी-मार्च

तमिलनाडू के कोयम्बटूर, उत्तरी अरकाट एवं मदुराई जिले

एकसाली

जून को छोड़कर पूरे वर्ष

तमिलनाडू के अन्य जिले

एकसाली


दिसम्बर से मई एवं जुलाई से सितंबर परंतु बोआई का आदर्श   समय फरवरी से मार्च है।

केरल

एकसाली (सिंचित)

अक्टूबर-दिसम्बर

वर्षाधीन

अगस्त


0
Your rating: None