ग्रामीण भारत में कृषि व उससे जुड़ी सहायक गतिविधियाँ आज़ीविका का एक प्रमुख साधन है। हम जैसे ही ई-क्रान्ति के युग में प्रवेश करते हैं तो पाते हैं कि सभी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन नई खोज़ और आविष्कार हो रहा है। वास्तव में, कृषि का कोई विकल्प नही है। अतः कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलाव से किसानों को नियमित रूप से अवगत कराया जाना जरूरी है। इसलिए कृषि जानकारी पर आधारित वेब पोर्टल एग्रोपीडिया का निर्माण आई. आई. टी. कानपुर ने किया है, जिसकी वेबसाइट एग्रोपीडिया डाट नेट है। एग्रोपीडिया वेब पोर्टल का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि समुदाय व सेवा प्रदाताओं के बीच उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी संबंधी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। कृषि क्षेत्र में एग्रोपीडिया पोर्टल का मुख्य जोर- फसल उत्पाद तकनीक, कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम पहल, पशुपालन एवं विभिन्न उत्पाद व सेवाओं के बारे में जानकारी देने पर है।कृषि वैज्ञानिकों, एवं कृषि सलाहकारों के लिए प्लेटफॉर्म निर्माण जिससे वेब पोर्टल तथा मोबाइल फ़ोन के माध्यम से स्थानीय भाषा में नियमित रूप से विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराना साथ ही, खेती के दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों की योजना बनाकर एवं माँग के आधार पर सभी विस्तार एवं सलाह सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जानकारी देने पर है।
- Vinod Kumar's blog
- Login to post comments
- 2294 reads