आरोही कटुवा सूंडी :
वयस्क शलभ मजबूत और लाल भूरे रंग का होता है। पर्णच्छदों पर समूह में अण्डे दिए जाते है। तरूण डिंभक पर्णऊतक खाते हैं। बाली शीर्ष अवस्था पर क्षति सुस्पष्ट होती है। पूर्ण विकसित डिंभक पौधे पर चढ़ते है। और बाली शीर्ष या बाली शीर्ष के प्राक्ष को काट देते हैं। डिंभक दिन के समय के दौरान पौधे के आधार पर छिप जाते है और रात्रि में भुक्खड़ के रूप में खाते हैं। पूर्णविकसित डिंभक लम्बा, मजबूत और लम्बाई में फीकी धारियों से युक्त हरे काले रंग के होते है। कीट ग्रस्त फसल सूखी हुई सी दिखाई देती है और पौधे गॉठो पर आसानी से टूट जोते है। आर्थिक सीमा स्तर (ई0 टी0 एल) 4 - डिंभक/वर्ग मीटर है। इस हानिकारक कीट की वृध्दि के लिए लम्बे सूखे के बाद विलंब से भारी वर्षा अनुकूल होती है।
प्रबन्ध :
- पुंजो में एन्टोमाफिलिक नेमाटोड नियोएप्लेक्टेरा जाति (डी0 डी0 136) के जल निलंबन का छिड़काव कीजिए।
- नाइट्रोजन के अधिक प्रयोग से बचिए।
- कीट संख्या अनुश्रवण एवं नियंत्रण करने के लिए ट्रैप (फंदा) स्थापित कीजिए।
- Login to post comments
- 1865 reads