गन्ने की उन्नतशील प्रजातियाँ कौन-कौन सी उगाई जाती हैं?
उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रो के लिए गन्ने की विभिन्न प्रजातियाँ स्वीकृत हैं,
शीघ्र पकने वाली : कोयम्बटूर शाहजहांपुर 8436, 88230,95255,96268,98231,95436 एवं कोयम्बटूर सेलेक्शन-00235 तथा 01235 आदि हैं, इसी तरह से
मध्य एवं देर से पकने वाली प्रजातियाँ: कोयम्बटूर शाहजहांपुर 8432, 94257, 84212, 97264, 95422, 96275, 97261, 96269, 99259 एवं यू. पी. 0097 जिसे ह्रदय भी कहते हैं, यू. पी.-22 कोयम्बटूर पन्त 84212 तथा कोयम्बटूर सेलेक्शन 95422, व 96436 आदि हैं, इसी तरह से
देर से बोई जाने वाली प्रजातियाँ: कोयम्बटूर शाहजहांपुर 88230, 95255, यू पी-39 तथा कोयम्बटूर सेलेक्शन 92423 आदि हैंI
सीमित सिंचाई क्षेत्र हेतु: कोयम्बटूर शाहजहांपुर 28216, 96275, कोयम्बटूर सेलेक्शन 92423,एवं यू. पी.-39 आदि हैं
क्षारीय भूमि में पैदा करने हेतु: कोयम्बटूर सेलेक्शन 92263 है
जल प्लावन क्षेत्र के लिए: यू. पी. 9530 एवं कोयम्बटूर सेलेक्शन 96236 आदि हैं, इसी प्रकार से
सीमित कृषि साधन क्षेत्र हेतु: कोयम्बटूर सेलेक्शन 88216, 94275, 95255 आदि है, लेकिन एक बहुत ही ध्यान देने योग्य बात है, कोयम्बटूर सेलेक्शन-767 एक ऐसी प्रजाति है, जो की लगभग सभी परिस्थितियों में उगाई जा सकती है