छाल खाने वाली सूंडियाँ - रात्रि के दौरान सूंडियाँ (इल्लियाँ) वृक्ष की छाल खाती हैं। वे बेधन करके स्तम्भ (ट्रंक) या मुख्य तनों के भीतर पहुंच जाती हैं और छाल से होकर काश्ठ को खाती हैं। प्रभावित हिस्सा बड़े रेशमी जालों से ढक जाता है। गंभीर कीट ग्रसन की स्थिति में पौधे मर सकते हैं।