बीज की मात्रा और उसका शोधन हम किस तरह से करे?
सामान्य प्रजातियाँ जिसमे बीज की मात्रा 800 से 1000 ग्राम प्रति हेक्टर के हिसाब से लगती है, दूसरी संकर प्रजातियाँ है, जिनकी 200 से 250 ग्राम बीज प्रति हेक्टर के हिसाब से लगती है, बीज शोधन के लिए 2 ग्राम थीरम प्रति किलो ग्राम के हिसाब से उपचारित कर लेना चाहिए I
मिर्च के वुवाई और उसके रोपाई की, तो यह हमें कब और कितने दिन बाद करनी चाहिए?
बीज शोधन करने के पश्चात मई और जून में पौध डालनी चाहिए, जब हमारी पौध 25-30 दिन की हो जाये, उसके बाद रोपाई की जाती हैI
मिर्च की फसल में पौधों की रोपाई हमें कितनी दूरी पर करनी चाहिए?
सामान्य प्रजातियों की रोपाई 45 सेंटी मीटर लाइन से लाइन और 45 सेंटी मीटर पौध से पौध की दूरी पर करते है तथा संकर प्रजातियों की रोपाई लाइन से लाइन 60 सेंटी मीटर तथा पौध से पौध की दूरी 45 सेंटी मीटर रखते हैI